ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

कोरोमंडल रेल हादसे से सदमे में क्रिकेट जगत : कोहली और सहवाग समेत कई क्रिकेटरों ने जताया दुःख ; कही ये बातें

DESK : ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां तीन ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में भिड़ गयी। यह टक्कर इतनी भय

कोरोमंडल रेल हादसे से सदमे में क्रिकेट जगत : कोहली और सहवाग समेत कई क्रिकेटरों ने जताया दुःख ; कही ये बातें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां तीन ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में भिड़ गयी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हो गई और उसके कई कोच मालगाड़ी पर चढ़ गए। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इस भयंकर हादसे में 288 लोगों की जान चली गई है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। अब इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के बाद भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग समेत कई खिलाड़ियों ने दुख जताया है।  सभी स्टार क्रिकेटर्स ने इस घटना को भयावह बताया और हादसे का शिकार हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। 


भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से संवेदना प्रकट की है. विराट ने कहा कि ‘ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। इस हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। 


इसके आलावा टीम के पूर्व स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा कि ‘ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस से जुड़े इस दुखद ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना। इसके आलावा युवराज सिंह ने कहा कि ‘मैं उन सभी के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने #ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में अपनी जान गंवाई। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मेरी प्रार्थना। 


इनलोगों के आलावा भारतीय क्रिकेटर और टर्बनेटर से नाम से फेमस गेंदबाज हरभजन सिंह ने लिखा कि - ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक अन्य पैसेंजर ट्रेन के बीच हुई रेल दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ. विचार और प्रार्थना उन लोगों के परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने निकट और प्रियजनों को खो दिया. मैं रेल मंत्रालय और सरकार ने लोगों को जल्द से जल्द बचाने की अपील करता हूं। 


आपको बताते चलें कि, बालासोर ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों से ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने बालासोर के सोरो में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके लिए उचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बालासोर में हादसे वाली जगह पर पहुंच गए हैं। इस दौरान वह हादसे का जायजा ले रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताया था और प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मदद का ऐलान किया था।