ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

कोंच BDO की पत्नी को डीआईजी मनु महाराज से है उम्मीद, पति की मौत में न्याय के लिए लगाई गुहार

MUNGER : गया के कोंच में पदस्थापित रहे बीडीओ राजीव रंजन की मौत के मामले में उनकी पत्नी सोनम को अब डीआईजी मनु महाराज से न्याय मिलने की उम्मीद है। बीडीओ राजीव रंजन के पत्नी सोनम का म

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

MUNGER : गया के कोंच में पदस्थापित रहे बीडीओ राजीव रंजन की मौत के मामले में उनकी पत्नी सोनम को अब डीआईजी मनु महाराज से न्याय मिलने की उम्मीद है। बीडीओ राजीव रंजन के पत्नी सोनम का मायके मुंगेर जिले में है। सोनम ने मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज से मुलाकात कर अपने पति की मौत के मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।


30 अक्टूबर को गया के कोंच में पदस्थापित वीडियो राजीव रंजन की मौत हो गई थी। राजीव रंजन ने 5 पन्नों का सुसाइड नोट लिखते हुए आत्महत्या की थी। शुरुआत में यह बात सामने आई कि राजीव रंजन पारिवारिक कलह से परेशान थे लेकिन बाद में उनकी पत्नी सोनम ने जिले के डीएम और अन्य वरीय अधिकारियों पर अपने पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अब सोनम इस मामले की पूरी जांच कराने की मांग कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने डीआईजी मनु महाराज से मुलाकात भी की है। 


डीआईजी मनु महाराज ने सोनम की मांग को गंभीरता से लेते हुए गया के एसपी स्थानीय थाना प्रभारी से बात की है। मनु महाराज ने कहा है कि पुलिस सभी तथ्यों को सामने लाएगी। वीडियो राजीव रंजन की पत्नी सोनम के आरोपों को गया के डीएम ने सिरे से खारिज कर दिया है। सोनम जिस सुसाइड नोट को सार्वजनिक करने की बात कर रही थीं वह सुसाइड नोट भी सामने आ चुका है।


टैग्स