ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

नक्सलियों ने वन विभाग के ऑफिस को बम से उड़ाया, कई गाड़ियों में लगाई आग

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर चाईबासा से आ रही है. नक्सलियों ने वन विभाग की ऑफिस को बम से उड़ा दिया है. इस दौरान नक्सलियों ने वन विभाग की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर चाईबासा से आ रही है. नक्सलियों ने वन विभाग की ऑफिस को बम से उड़ा दिया है. इस दौरान नक्सलियों ने वन विभाग की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. घटना कोल्हान के साइतवा की है.

100 की संख्या में आए थे नक्सली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोल्हान जंगल में वन विभाग का ऑफिस है. यहां पर करीब 100 की संख्या में नक्सली आए और जमकर तांडव मचाया. पहले तो कई गाड़ियों में आग लगाई. उसके बाद ऑफिस भवन को बिस्फोट कर उड़ा दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों का तांडव दो घंटे तक चलता रहा. 

पुलिस पिकेट का विरोध

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि साइतवा में वन विभाग ऑफिस हैं. नक्सली पहुंचे तो पहले गार्ड को रूम से बाहर निकाला और उसके बाद घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि कोइरा में पुलिस पीकेट बना हुआ है. जिसका नक्सली विरोध कर रहे हैं. इस एरिया में नक्सली काफी एक्टिव रहते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. 

टैग्स