ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

किताब की दुकान में शराब का धंधा, बीयर और विदेशी शराब बरामद

SITAMARHI: बिहार में शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ज्यादा पैसे कमाने की लालच में शराब तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सीतामढ़ी में

किताब की दुकान में शराब का धंधा, बीयर और विदेशी शराब बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ज्यादा पैसे कमाने की लालच में शराब तस्कर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सीतामढ़ी में किताब की दुकान पर शराब की बोलते बेची जा रही है। सूचना मिलते ही एलटीएफ टीम ने छापेमारी की और शराब की बोतलों को बरामद किया साथ ही शराब तस्कर को भी धर दबोचा। 


सीतामढ़ी के रिंग बांध पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एलटीएफ टीम ने अचानक किताब की दुकान में छापेमारी कर दी। किताब की दुकान से किताब निकलने के बजाय अंग्रेजी शराब की बोतलें और किंगफिशर बीयर निकलना शुरू हो गया। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। 


बताया जा रहा है कि एंटी लीकर टास्क फोर्स को गुप्त सूचना मिली थी उसी के आधार पर कार्रवाई की गयी। किताब दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ हो गया है। एलटीएफ टीम ने मौके से एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वही किताब की दुकान को भी सील कर दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता