1st Bihar Published by: SABNAM KHAN Updated Jun 18, 2021, 7:22:36 PM
- फ़ोटो
KISHANGANJ: किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक दुकान में भीषण आग लग गयी। अगलगी की खबर से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। प्लेटफॉर्म पर उपस्थित लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जिस दुकान में आग लगी उसमें किताब, दूध, ड्राई फ्रूट सहित कई सामान बेचे जाते थे। दुकान में रखे फ्रीज में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। दुकानदार ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन हवा तेज रहने के कारण देखते ही देखते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस अगलगी में कैश सहित लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।