Hindi News / news / किसान चाची की तबीयत खराब, पटना के हॉस्पिटल में हैं एडमिट

किसान चाची की तबीयत खराब, पटना के हॉस्पिटल में हैं एडमिट

1st Bihar Published by: Updated Jan 17, 2022, 9:09:07 AM

किसान चाची की तबीयत खराब, पटना के हॉस्पिटल में हैं एडमिट

- फ़ोटो

PATNA : बिहार वाली किसान चाची के नाम से चर्चित राजकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ गई है. मुजफ्फरपुर से आने वाली राजकुमारी देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में राजकुमारी देवी को वेंटिलेटर पर रखा गया है.


पद्मश्री जैसे सम्मान से नवाजी जा चुकी किसान चाची राजकुमारी देवी का इलाज में फिलहाल बिग अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है. डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं. परिवार वाले उनकी तबीयत को लेकर खासे परेशान हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें कल रात ही बिग अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.