ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

BIHAR NEWS : किराना दुकान से राशन लेकर लौट रहे बालक को स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर, मौके पर मौत; आगजनी कर किया रोड जाम

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जम

BIHAR NEWS : किराना दुकान से राशन लेकर लौट रहे बालक को स्कॉर्पियो ने मारी ठोकर, मौके पर मौत; आगजनी कर किया रोड जाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो  ने एक बच्चे को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के अलीगंज, चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग झप्पू मोड़ के समीप  एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 8 वर्षीय बालक को ठोकर मारकर भाग निकले। इसके बाद बच्चे की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान तेलार गांव निवासी राजू मिस्त्री के 8 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप मे हुई। 


मृतक बच्चे के पिता राजू मिस्त्री ने बताया की मेरा पुत्र झप्पू मोड़ के समीप किराना दुकान मे कुछ राशन लेने आया था तभी वही राशन लेकर घर तेलार गाँव आ रहा था तभी अचानक अनियंत्रित स्कार्पियो ने ठोकर मार कर भाग निकला और मेरे बच्चे का मौत हो गया।  वहीं आक्रोषित होकर ग्रामीणों ने चंद्रदीप झप्पू मोड शिव मंदिर के समीप नवादा सिकंदरा मुख्य मार्ग पे बच्चे की शव रख कर रोड को जाम कर दिया और टायर जाला कर घंटो जाम कर  मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। 


वहीं मौके पर चंद्रदीप पुलिस  दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा और स्थानीय मुखिया देवनंद यादव ने परिजनों को समझाया लेकिन नहीं माने जिला से वरीय प्रशासन को बुलाने की मांग पे अड़े रहे, घंटो जाम से दो नो तरफ वाहन की लम्बी कतार लग गई। वहीं सूचना पाकर अलीगंज अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर पहुँच कर आक्रोशित लोगों समझाने की कोशिश किया। वहीं अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर एवं स्थानीय मुखिया देवनंदन यादव  ने आक्रोषित लोगो को काफ़ी मशक्कत के बाद समझा बुझा कर जाम को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेजा।