Hindi News / news / सड़क पर पहुंचा जेडीयू एमपी किंग महेंद्र के घर का झगड़ा, बेटे ने...

सड़क पर पहुंचा जेडीयू एमपी किंग महेंद्र के घर का झगड़ा, बेटे ने खोला पप्पू यादव के साथ मोर्चा

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 11, 2019, 11:27:45 AM

सड़क पर पहुंचा जेडीयू एमपी किंग महेंद्र के घर का झगड़ा, बेटे ने खोला पप्पू यादव के साथ मोर्चा

- फ़ोटो

DESK: जेडीयू के राज्यसभा से सांसद और मशहूर उद्योगपति किंग महेंद्र का विवादों से नाता थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब उनके बेटे रंजीत ने ही पिता किंग महेंद्र के खिलाफ मोर्चा खोला है और उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है. रंजीत ने किंग महेंद्र पर उसकी मां को बंधक बनाने की बात कही है. https://youtu.be/GiPCFFs1tV8 दिल्ली में जनाधिकार पार्टी के साथ मिलकर किंग महेंद्र के बेटे रंजीत शर्मा ने मां के समर्थन में प्रदर्शन किया. बेटे रंजीत ने अपने पिता पर चार-चार शादियां करने का आरोप लगाया है. रंजीत ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने चार-चार शादियां करने की बात को चुनाव आयोग से छिपाई है. रंजीत ने कहा कि वो इस बात के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा भी खटखटाएंगे. इस प्रदर्शन के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव भी मौजूद थे. पप्पू यादव ने कहा कि वो किंग महेंद्र के घर के आगे आमरण अनशन करेंगे. साथ ही जबतक शकुंतला देवी को मुक्त नहीं किया जाता तबतक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.