ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

खुशखबरी! कम हुआ ट्रेन का किराया, होली से पहले यात्रियों को मिली बड़ी राहत

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव होने में महज कुछ महीनों का समय बच गया है। ऐसे में इस चुनाव से पहले रेल में हर दिन सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। इससे लाखों यात्रियो

खुशखबरी! कम हुआ ट्रेन का किराया, होली से पहले यात्रियों को मिली बड़ी राहत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश में लोकसभा चुनाव होने में महज कुछ महीनों का समय बच गया है। ऐसे में इस चुनाव से पहले रेल में हर दिन सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है। इससे लाखों यात्रियों को बड़ी बचत होने वाली है। रेलवे ने अब सभी पैसेंजर ट्रेनों का मिनिमम किराया 10 रुपए तय किया है। इसको लेकर सभी बुकिंग ऑफिस में जानकारी दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना काल में पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ाया गया किराया अब कम हो गया है। रेलवे बॉर्ड की तरफ से इसको लेकर मौखिक आदेश दिए गए हैं। इसके बाद किराए में कटौती जारी है। हालांकि, इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पत्र नहीं जारी किया गया है। कोरोना काल के दौरान 2020 में रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन बनाकर चलाना शुरू किया था, जिसकी वजह से तीन गुना तक किराया बढ़ गया था, लेकिन किराये का पुराना स्लैब लागू होने से अब न्यूनतम किराया 10 रुपये हो गया है। 


बताया जा रहा है कि, वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के तरफ से मौखिक आदेश जारी किया गया है।  इसके बाद से लोकल ट्रेनों का न्यूनतम किराया ₹10 कर दिया गया है जो पहले ₹30 हुआ करता था। पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन भी इस बढ़े हुए किराए के खिलाफ आवाज उठा रही थी। 


उधर,  रेलवे के यूटीएस सिस्टम और मोबाइल ऐप पर नया किराया अपडेट कर दिया गया है। इससे टिकटों की कीमतों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। रेलवे के इस फैसले से करीब के एक लाख से ज्यादा रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। दैनिक यात्रियों ने कहा कि पैसेंजर ट्रेनों में किराया कम होने से उनको बड़ी राहत मिली है। अभी तक उन्हें 30 रुपये किराया देना पड़ रहा था। अब वो दस रुपये में ही पहुंच जाएंगे।