ब्रेकिंग
बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?

खुलेआम हो रहा था गांजे का अवैध काला कारोबार, ग्रामीणों ने एक तस्कर को दबोचा

MADHEPURA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो नशेबाज अपनी आदतों से बाज आ रहे है ना ही कारोबारी ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। शराब बंद होने के बाद विकल्प के तौर पर लोग गांजा का

खुलेआम हो रहा था गांजे का अवैध काला कारोबार, ग्रामीणों ने एक तस्कर को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन ना तो नशेबाज अपनी आदतों से बाज आ रहे है ना ही कारोबारी ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। शराब बंद होने के बाद विकल्प के तौर पर लोग गांजा का सेवन कर रहे हैं। मधेपुरा में खुलेआम गांजे का अवैध काला कारोबार चल रहा था। गांजे का सेवन नवयुवक धड़ल्ले से कर रहे है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों ने मंगलवार को एक गांजा तस्कर को धड़ दबोचा जिसके पास से दस किलो गांजा बरामद किया गया है। ग्रामीणों ने गांजा तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के चंदा गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक गांजा तस्कर को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार गांजा तस्कर फुलौत का रहने वाला है। जो करीब 10 किलो गांजा अपने साथ लेकर जा रहा था। तभी चंदा कबीर टोला के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। 


वहीं बाइक सवार को गिरता देख लोग जब उसे उठाने और उसकी मदद करने लिए दौड़े तब वहां के नजारे को देखकर दंग रह गये। ग्रामीणों ने देखा की शख्स नशे की हालत में और पास में दस किलो गांजा भी रखा है जिसे सप्लाई करने के लिए जा रहा था। लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि यह गांजा तस्कर है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौसा थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया और गांजे को भी जब्त किया। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता