ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Bihar Police News: सहरसा के सलखुआ थाना में कथित दलाली और पुलिसकर्मियों की संलिप्तता के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर SIT जांच शुरू की गई है।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: बिहार में डीजीपी के निर्देश पर थानेदार समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बड़ी कार्रवाई करते हुए थानेदार समेत 10 पुलिसकर्मियो को सस्पेंड कर दिया है। सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र में कथित दलाली और पुलिस कर्मियों की संलिप्तता को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है।


पुलिस के मुताबिक, तथाकथित दलाल सतीश कुमार द्वारा सलखुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और एसआई रविता कुमारी के माध्यम से थाना स्तर पर अवैध रूप से दलाली की जा रही थी। साथ ही यह भी आरोप सामने आया कि सतीश कुमार का भाई चंद्रकिशोर रजक मादक पदार्थों के सिंडिकेट का संचालन कर रहा है।


बीते 02 जुलाई 2026 को वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सलखुआ थाना का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और सतीश कुमार के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत की पुष्टि भी सामने आई। इसके बाद गोसपुर मंदिर के पास जांच टीम ने एक व्यक्ति को नीले रंग की पल्सर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से एक काला बैग बरामद हुआ, जिसमें से लैपटॉप, की-बोर्ड, माउस, चार्जर और पिपरा, सलखुआ एवं नवहट्टा थाना की मूल कांड दैनिकी (Case Diary) मिली।


मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम ने तथाकथित दलाल सतीश कुमार को हिरासत में लेकर सलखुआ थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद सतीश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


जांच के आधार पर इस मामले में संलिप्त पाए गए कुल 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ आगे की विभागीय और विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि थाना परिसर या पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सस्पेंड हुए पुलिस अधिकारी

1. मुकेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक (थानाध्यक्ष, सलखुआ थाना, सहरसा)

2. सुवेलाल पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक (सलखुआ थाना, सहरसा)

3. पंकज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक (नवहट्टा थाना, सहरसा)

4. जुही कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक (त्रिवेणीगंज थाना, सुपौल)

5. शिशुपाल रविदास, पुलिस अवर निरीक्षक (राघोपुर थाना, सुपौल)

6. अरमोद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक (भर्राही थाना, मधेपुरा)

7. चन्द्रजीत प्रभाकर, पुलिस अवर निरीक्षक (मधेपुरा जिला बल)

8. पिंकी कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक (सुपौल जिला बल)

9. मनीषा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक (मधेपुरा जिला बल)

10. ज्योतिष कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष (घैलाढ़ थाना, मधेपुरा)

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता