1st Bihar Published by: Updated May 04, 2022, 5:45:51 PM
- फ़ोटो
DESK: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार व गायक खेसारी लाल यादव इस दिनों काफी परेशान हैं। फैमिली को मिली धमकी के बाद वे थाने का चक्कर लगाने को विवश हैं। खेसारी लाल को अब जान का डर सताने लगा है। वे कहते है कि एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत जैसी कहानी दोहराई जा रही है। खेसारी लाल अपने ट्विटर काउंट के माध्यम से यह बातें रखी है।
खेसारी लाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर कर के पूरा नाटक किया जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है।"
गौरतलब है कि बीते रविवार को खेसारी लाल यादव ने एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया था। खेसारी लाल ने कहा था कि उनकी बेटी और पत्नी को रेप की धमकी मिल रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मदद की गुहार लगाई गयी थी। लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ। इससे नाराज खेसारी लाल ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से उन्होंने अपनी बातें रखी है।
बता दें कि हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स ने खुद को भोजपुरी फिल्म स्टार व गायक पवन सिंह का फैन बताया था। इस वीडियो में वह खेसारी लाल की बेटी और पत्नी का रेप करने की धमकी देता नजर आया था। जिसे खेसारी लाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार पुलिस को टैग करते हुए शेयर किया था और कार्रवाई की मांग की थी।
आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था। ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर कर के पूरा नाटक किया जिनसे इनको राजनैतिक लाभ मिला या मिलेगा। और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है।
— Khesari Lal Yadav (खेसारी) (@khesariLY) May 4, 2022