Hindi News / news / खेलने के दौरान नदी में गिरी दो बच्चियां, डूबने से दोनों की मौत

खेलने के दौरान नदी में गिरी दो बच्चियां, डूबने से दोनों की मौत

1st Bihar Published by: SABNAM KHAN Updated Aug 25, 2021, 5:03:05 PM

खेलने के दौरान नदी में गिरी दो बच्चियां, डूबने से दोनों की मौत

- फ़ोटो

KISHANGANJ: किशनगंज में नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी। घटना बहादुरगंज के वार्ड संख्या 16 की है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। दोनों बच्चियों का शव बरामद किया गया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


दो बच्चियों के नदी में डूबने की सूचना पर मौके पर सीओ अजय कुमार और पुलिस की टीम पहुंची। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों का शव नदी से निकाला जा सका। शव की पहचान गुआबाडी गांव निवासी अजमल की एक वर्षीय पुत्री अफीका और मुजीबुर रहमान की 7 वर्षीय पुत्री मारिया के रूप में की गई है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बच्ची नदी किनारे खेलने गई थी। तभी इसी दौरान दोनों नदी में डूब गयी। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एहेतशाम अंजुम घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना पर शोक जताया।