ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

खाना मिलने में देरी होने पर नशे में धुत पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

JHARKHAND: खाना देने में देरी होने से गुस्साएं पति ने पत्नी को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गयी। पत्नी की हत्या करने के जुर्म में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस

खाना मिलने में देरी होने पर नशे में धुत पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: खाना देने में देरी होने से गुस्साएं पति ने पत्नी को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गयी। पत्नी की हत्या करने के जुर्म में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


झारखंड के खूंटी थाना क्षेत्र के कालामाटी खैइखैइया टोला में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब एक दंपती के बीच खाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल पति और पत्नी दोनों नशे में धुत थे। पति बिराज कच्छप ने पत्नी हीरामनी कच्छप से खाने के लिए खाना मांगा लेकिन पत्नी ने खाना देने में देरी कर दी। 


इसी बात से गुस्साएं पति बिराज कच्छप ने पत्नी को बुरा भला कहा जो पत्नी को नागवार गुजरा और यह इसका विरोध करने लगी। इस बात को लेकर काफी देर तक दोनों के बीच बकझक होने लगी। दोनों नशे में धुत थे इसलिए विवाद और बढ़ गया। गुस्साएं पति ने लाठी डंडे से पत्नी की इस कदर पीटा कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।


मृतका की पहचान 65 वर्षीय हीरामनी कच्छप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खूंटी पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति बिराज कच्छप को गिरफ्तार कर लिया और लाश को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


टैग्स