Hindi News / news / बिहार: सहकारिता पदाधिकारी की मौत, संपर्क में आने वाले लोगों का होगा कोरोना...

बिहार: सहकारिता पदाधिकारी की मौत, संपर्क में आने वाले लोगों का होगा कोरोना टेस्ट

1st Bihar Published by: Updated Jul 24, 2020, 8:20:25 AM

बिहार: सहकारिता पदाधिकारी की मौत, संपर्क में आने वाले लोगों का होगा कोरोना टेस्ट

- फ़ोटो

KHAGARIA:  इस वक्त की बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है. यहां पर जिला सहकारिता पदाधिकारी की मौत हो गई है. उनका सदर हॉस्पिटल में कई दिनों से इलाज चल रहा था. 

बताया जा रहा है कि सहकारिता पदाधिकारी संजय मंडल कई दिनों से बीमार चल रहे थे. उनको सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि संजय मंडल को कोरोना था कि नहीं. लेकिन सदर हॉस्पिटल के कर्मियों ने बताया कि उनके संपर्क में आने वाले लोगों को जल्द ही कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. फिलहाल कोई भी अधिक जानकारी देने से बच रहे है. वहीं, जिला के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है.