ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : 200 रुपए में बिक गई बिहार पुलिस, शराब से लदा ट्रक को छोड़ दिया, एसपी ने की कार्रवाई

GOPALGANJ : बिहार में शराब बंद है. इसको लेक दूसरे राज्‍यों से शराब बिहार में नहीं आने पाए इसके लिए सीमा पर चेक पोस्‍ट की व्‍यवस्‍था की गई है. लेकिन बिहार के ग

बिहार : 200 रुपए में बिक गई बिहार पुलिस, शराब से लदा ट्रक को छोड़ दिया, एसपी ने की कार्रवाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में शराब बंद है. इसको लेक  दूसरे राज्‍यों से शराब बिहार में नहीं आने पाए इसके लिए सीमा पर चेक पोस्‍ट की व्‍यवस्‍था की गई है. लेकिन बिहार के गोपालगंज में सिर्फ 200 रुपए लेकर पुलिस ने शराब लदी एक ट्रक को आगे जाने दे दिया. जिसको लेकर बड़ी कार्रवाई की गई. एसपी के निर्देश पर होमगार्ड के दो जवानों को निलंबित करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है.


मामला सोमवार की सुबह कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी पुलिस पोस्ट पर रिश्वत लेकर भारी मात्रा में शराब लदे ट्रक को इंट्री दिए जाने का है. जिन जवानों को निलंबित किया गया, उनमें विनोद मिश्रा और महेश यादव शामिल हैं. इस मामले में मुख्यालय डीएसपी ज्योति कुमारी की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है. वहीं, मामले में मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी अभी जांच जारी है.


बता दें बलथरी चेकपोस्ट पर सोमवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक में छिपाकर लाई जा रही 11640 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की थी. इस कार्रवाई में ट्रक के चालक को ड्राईवर कर लिया था. गिरफ्तार चालक ने आरोप लगाया था कि इससे पहले के पुलिस पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों को सौ-सौ रुपये यानी कुल 200 रुपये उसे घूस दी थी. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बिना जांच के ही ट्रक को इंट्री दे दी थी. और आगे उत्पाद विभाग की टीम ने इसी ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की थी.


 वही मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय ने कुचायकोट थाने पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की. इस दौरान पुलिस पोस्ट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी जांचा गया था. जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस पोस्ट पर तैनात रहे होमगार्ड के दो जवानों को निलंबित कर दिया. दूसरी तरफ जांच के बाद कुछ और पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है.

टैग्स