Bihar Crime News: बिहार में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों का तांडव, वार्ड सदस्य के घर बोला हमला; ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 9 साल से फरार दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा के साथ मारपीट; चार जवान घायल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा के साथ मारपीट; चार जवान घायल Bihar Land News: बिहार में अब NH के लिए अधिग्रहित जमीन का नए तरीके से मिलेगा मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश Bihar Land News: बिहार में अब NH के लिए अधिग्रहित जमीन का नए तरीके से मिलेगा मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के कारण महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, इतने बजे बंद हो जाएगा गर्भगृह का पट Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के कारण महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, इतने बजे बंद हो जाएगा गर्भगृह का पट Bihar News: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में होगी तीन हजार से अधिक बहाली, दिल्ली AIIMS की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य
1st Bihar Published by: Updated Mon, 18 Jul 2022 07:31:40 PM IST
- फ़ोटो
JHARKHAND : झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त का बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बीजेपी नेता अमित मालवीय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दोनो बीजेपी नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अजय कुमार के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रांची के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है।
कांग्रेस नेता राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया है कि स्मृति ईरानी, अमित मालवीय और प्रीति गांधी ने एक सोची समझी साजिश के तहत सोशल मीडिया पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार के बयान को पेश किया और कांग्रेस की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने आदिवासियों के अपमान के साथ द्रौपदी मुर्मू का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को आदिवासियों के उत्थान से कोई लेना देना नहीं है और सिर्फ चुनावी फायदे के लिए बीजेपी उनका इस्तेमाल करती है।
दरअसल, कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू एक सभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन वह भारत के एक बुरे पक्ष का प्रतिनिधित्व करती हैं। देश में रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं। हाथरस जैसी घटना हो गई। क्या उन्होंने एक शब्द भी कहा? अनुसूचित जातियों की हालत और खराब हो गई है। इसी बयान पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी।