ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

23 मार्च तक ED की कस्टडी में रहेंगी पूर्व CM केसीआर की बेटी, दिल्ली शराब घोटाले में हुई हैं अरेस्ट

DELHI: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी घोटाला में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता को 23 मार्च तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया है। स्प

23 मार्च तक ED की कस्टडी में रहेंगी पूर्व CM केसीआर की बेटी, दिल्ली शराब घोटाले में हुई हैं अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी घोटाला में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता को 23 मार्च तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया है। स्पेशल जज एमके नागपाल ने यह आदेश दिया। ED ने कविता की 10 दिनों की हिरासत की मांग की थी।


दरअसल, 15 मार्च को दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और एमएलसी के. कविता को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी की टीम के कविता को हैदराबाद से गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। 


ईडी ने के. कविता पर साउथ ग्रुप का हिस्सा होने का आरोप लगाया है, जिसमें हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनापल्ली, अरुण पिल्लई और अन्य राजनीतिक नेता शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत भेजी थी। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने शनिवार को कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने 23 मार्च तक के लिए उन्हें ED की हिरासत में भेज दिया।


बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं। वहीं अब इसकी आंच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 मामले में अनियमितताओं को लेकर ईडी सीएम केजरीवाल को अब तक 8 बार समन भेज चुकी है।