ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

कटिहार में 2 लोगों की संदिग्ध मौत, एक ही हालत नाजुक, जहरीली शराब पीने की आशंका

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दो लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बतायी जा रही है। ऐसी आशंका जतायी

कटिहार में 2 लोगों की संदिग्ध मौत, एक ही हालत नाजुक, जहरीली शराब पीने की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां दो लोगों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी है। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बतायी जा रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब पीने से दोनों की मौत हुई है।


 घटना मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद प्रखंड की है जहां मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान अमित कुमार और सद्दाम के रूप में हुई है जबकि घायल की पहचान बजरुद्दीन के तौर पर हुई है। हालांकि परिजन और ग्रामीण दोनों की मौत का कारण शराब पीना बता रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि मामले की लीपापोती में पुलिस जुटी है।


कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजीव परवाना ने बताया कि शराब पिया कौन पिलाया नहीं पिलाया यह नहीं देंखे। वही ग्रामीण करीम ने बताया कि घटना बैरिया पंचायत की जहां शराब पीने से दो की मौत हो गयी है। तीन लोगों ने मिलकर एक महिला के घर में शराब पिया था। शराब पीने के बाद ही मौत हुई है। सद्दाम और अमित की मौत हो गयी। मटन और शराब पार्टी के दौरान शराब पीने से मौत हुई है।