ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर?

Bihar ka Mausam: फरवरी में ही बढ़ती गर्मी के संकेत, गंगा का घटता जलस्तर और बिहार में तेजी से बढ़ता तापमान चिंता का कारण बन रहा है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना।

Bihar Weather News
बिहार का मौसम
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar ka Mausam: फरवरी का महीना अभी आधा भी नहीं बीता है, लेकिन मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सुबह-शाम हल्की ठंड जरूर महसूस हो रही है, मगर दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। फिलहाल तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन दिन की धूप तेज होती जा रही है।


फागुन में ही गंगा का जलस्तर घटा

यह महीना आमतौर पर ऐसा समय होता है जब नदियों में पर्याप्त पानी रहता है, लेकिन इस बार शहरी इलाकों में गंगा का जलस्तर पीछे हटता नजर आ रहा है। कई घाटों पर चौड़े रेतीले मैदान दिखाई देने लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा का पानी सामान्य से काफी दूर चला गया है, जिसे कुछ लोग संभावित भीषण गर्मी का संकेत मान रहे हैं।


भूजल स्तर में गिरावट, आंकड़े चौंकाने वाले

डायनामिक ग्राउंड वाटर रिसोर्स ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार गंगा किनारे बसे शहरों में 2025-26 के दौरान भूजल स्तर में 2024-25 की तुलना में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पटना में भूजल स्तर 98,219.10 एचएम से घटकर 37,595.63 एचएम रह गया है। बक्सर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर में भी यही स्थिति है। जानकार इसे संभावित गर्मी की आहट मान रहे हैं। हालांकि, फिलहाल अधिकतम तापमान 30°C के आसपास ही बना हुआ है।


दिन और रात दोनों में बढ़ी गर्माहट

फरवरी में बिहार का अधिकतम तापमान 30°C के आसपास बना हुआ है। 1 फरवरी को जहां अधिकतम तापमान करीब 25°C और न्यूनतम 8°C था, वहीं 13 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 10°C के आसपास पहुंच गया है। सिर्फ दिन ही नहीं, रात के तापमान में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को बांका में न्यूनतम तापमान 4.2°C बढ़कर 20.7°C हो गया। कटिहार और खगड़िया में 17.3°C, पटना में 15.7°C, कैमूर में 15.4°C और फारबिसगंज में 15°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।


16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 16 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इसका असर बिहार में कितना पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके कारण आसमान साफ है और तेज धूप निकल रही है। अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। घना कोहरा और बारिश के भी आसार नहीं हैं, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी बनी रह सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता