ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

खराब खाना खाकर बीमार हुईं कस्तूरबा स्कूल की 400 छात्राएं, 150 की हालत गंभीर

CHAIBASA: ख़बर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से है. जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल की 400 छात्राएं बीमार पड़ गई हैं. होस्टल का दूषित खाना खाकर और गंदा पानी पीक

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

CHAIBASA: ख़बर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से है. जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल की 400 छात्राएं बीमार पड़ गई हैं. होस्टल का दूषित खाना खाकर और गंदा पानी पीकर 400 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई है. इनमें से 150 की तबीयत ज्यादा खराब है. 


बीमार छात्राओं को चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं कई अन्य छात्राओं का इलाज हॉस्टल में ही हो रहा है. बताया जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद देर रात छात्राओं की तबीयत खराब होने लगी. सभी को उल्‍टी-दस्‍त की शिकायत होने लगी. रात करीब डेढ़ बजे बीमार पड़ने वाली छात्राओं की संख्‍या 300 पार कर गई तो स्‍कूल प्रशासन में खलबली मच गई.


रात को ही डॉक्टरों की टीम ने स्कूल पहुंचकर बच्चियों का इलाज शुरू कर दिया. छात्राओं ने बताया कि रात को उन्हें बासी भोजन परोसा गया था. खाना खाने के बाद आधी रात को सभी छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गईं. छात्राओं के बीमार पड़ने की खबर सुनते ही उनके अभिभावक और रिश्तेदार सदर अस्पताल पहुंच गये हैं.