मुजफ्फरपुर में चौंकाने वाला मामला: ससुर की हत्या में बहू का बड़ा खुलासा, एसएसपी से प्रेमी और खुद की गिरफ्तारी की मांग वाल्मीकिनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑटो ने ट्रॉली में मारी जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत सरकारी दफ्तर में दिव्य प्रकाश को देखकर कर्मियों में मचा हड़कंप, डर के कारण पढ़ रहे गायत्री मंत्र, ऑफिस छोड़ दूसरे जगह कर रहे काम Rohtas News: जंगल में लकड़ी काटने से रोका तो कर दी पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल Siwan news; बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप गोल इंस्टीट्यूट के सफल छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव, कार्यक्रम में उत्साह का माहौल गोल इंस्टीट्यूट के सफल छात्रों ने साझा किए अपने अनुभव, कार्यक्रम में उत्साह का माहौल Allahabad judge :जज के घर मिली नोटों की गड्डी, राज्यसभा में गूंजा मामला Bihar Land Survey: बिहार के इस जिले में जमीन की कीमत का सर्वे शुरू, MVR में बढ़ोतरी की संभावना Currupt IAS ; 5% कमीशन न मिलने पर रोकी फाइल, IAS की खुली पोल, हो गए सस्पेंड!
12-Nov-2019 07:21 AM
PATNA : आज कार्तिक पूर्णिमा है। देश भर में आज कार्तिक पूर्णिमा को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। पटना के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र स्नान के बाद पूजा अर्चना कर रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है।
कार्तिक पूर्णिमा के साथ-साथ आज सिक्खों के धर्मगुरु गुरु नानक देव जी का जन्मदिन भी है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान काफी फलदायक माना जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को समस्त कष्टों का नाश करने वाला माना गया है। इस दिन दान करने से लोगों का ग्रह दोष भी दूर होता है, ऐसी मान्यता है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस प्रयाग में एक लाख साल तक तपस्या के बाद दीर्घायु होने का वरदान हासिल किया था, लेकिन अहंकार में उसने देवताओं को ही परेशान करना शुरू कर दिया। त्रिपुरासुर से आतंकित देवताओं को भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुक्ति दिलाई थी।