ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

कर्पूरी ठाकुर समेत 5 विभूतियों को भारत रत्न, राष्ट्रपति भवन के समारोह में CM नीतीश भी रहे मौजूद

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में शनिवार को समारोह आयोजित किया जा गया है। जिसमें 5 विभूति

कर्पूरी ठाकुर समेत 5 विभूतियों को भारत रत्न, राष्ट्रपति भवन के समारोह में CM नीतीश भी रहे मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में शनिवार को समारोह आयोजित किया जा गया है। जिसमें 5 विभूतियों को भारत रत्न दिया गया। इसी समारोह के तहत  बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे सह जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने अपने दिवंगत पिता को मिले इस सम्मान को प्राप्त किया। कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व दोनों उपमुख्यमंत्री इस समारोह का गवाह बने हैं। 


वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नयी दिल्ली रवाना हो गये थे। वे शनिवार को नयी दिल्ली में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वो शनिवार शाम दिल्ली से पटना लौट आयेंगे। इस समारोह में कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। 


मालूम हो कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के एक दिन पहले 23 जनवरी, 2024 को उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गयी थी। इस घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद कर उनकी सराहना की थी। इसके बाद से बिहार में सत्ता परिवर्तन की पटकथा भी तैयार की जाने की बातें कही जा रही थी। 


उधर, शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। जिसमें पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया  बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर का भारत रत्न सम्मान उनके पुत्र प्राप्त किया।