Hindi News / news / Bihar weather update: पटना में बढ़ी कनकनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar weather update: पटना में बढ़ी कनकनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 30, 2024, 7:12:26 AM

Bihar weather update: पटना में बढ़ी कनकनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

- फ़ोटो

Bihar weather: दिसंबर के महीने में पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर से बर्फबारी देखी गई। इस महीने यह दूसरी बर्फबारी है। दिसंबर के महीने में बर्फबारी होने से अब बिहार की राजधानी पटना में भी कनकनी बढ़ गई है। पछुआ हवा चलने लगी है। जिससे सुबह के समय लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है।


वहीं, पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र और बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज 12 जिलों में घना कोहरा का येलो अलर्ट भी जारी है। साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश भी होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके साथ ही राज्य में पछुआ हवा भी एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गई है। कुल मिलाकर देखें तो अब मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।



उत्तराखंड, हिमाचल सहित भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से बिहार का मौसम बदल चुका है। एक बार फिर से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय और उसके आस पास के क्षेत्रों के मैदानी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इस वजह से बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।