ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

कैमूर के इन इलाकों में आज होगी पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की शुरुआत, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भभुआ और मोहनिया शहर के लिए पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की शुरुआत करेंगे। इसी साल जुलाई में भभुआ और मोहनिया में पेयजल आपूर्ति के लिए कैबिनेट से 1

कैमूर के इन इलाकों में आज होगी पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की शुरुआत, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भभुआ और मोहनिया शहर के लिए पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की शुरुआत करेंगे। इसी साल जुलाई में भभुआ और मोहनिया में पेयजल आपूर्ति के लिए कैबिनेट से 198 करोड़ की योजना की स्वीकृति नीतीश सरकार ने दी थी। इसके बाद इसका निर्माण करवाया गया और  अब आज सीएम खुद इसका शुरुआत करेंगे। 


दरअसल,भभुआ और मोहनिया में पेयजल आपूर्ति योजना की शुरुआत हो रही है। दुर्गावती जलशाय परियोजना से अभी तक सिंचाई का काम हो रहा था लेकिन अब पेयजल आपूर्ति की योजना भी शुरू हो रही है। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के अलावे बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ प्रभारी मंत्री नितिन नवीन और अलपसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जन संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी मौजूद रहेंगे। 


बताया जा रहा है कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद भभुआ और मोहनिया में हमेशा के लिए पेयजल का संकट जहां समाप्त हो जाएगा, वहीं हर घर में शुद्ध पेयजल आसानी से मिल सकेगा. प्रतिदिन 35 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध होगा। जिससे प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी उपलब्ध कराने की तैयारी है। पेयजल आपूर्ति योजना के कार्य की मुख्यमंत्री आज शुरुआत कर देंगे। 


बता दें कि, बिहार में इससे पहले गंगाजल को पाइप के सहारे राजगीर गया नवादा जैसे इलाकों में ले जाकर ट्रीटमेंट के बाद पेयजल आपूर्ति की जा रही है। अब भभुआ और मोहनिया के लोगों को भी शुद्ध पेयजल उपलब्ध आने वाले समय में होगा। इससे आम जनजीवन काफी आसान हो जाएगा और लोगों को अधिक कठनाई नहीं उठानी पड़ेगी।