कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, CM का पैर छुकर लिया आशीर्वाद

 कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ, CM का पैर छुकर लिया आशीर्वाद

JHARKHAND: झारखंड के पू्र्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को विधानसभा सदस्य पद की शपथ ली। कल्पना सोरेन गिरिडीह के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक हैं। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलाई। 


इस मौके पर झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन और सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे। शपथग्रहण के बाद कल्पना सोरेन ने वहां बैठे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पैर छुकर आशीर्वाद लिया। बता दें कि जेएमएम  नेता सरफराज गांडेय के विधायक थे। राज्यसभा जाने के बाद गांडेय विधानसभा सीट खाली हो गया था। इस सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल की। अब कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा की विधायक हैं।