ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

OMG: 52 करोड़ रुपये में बिका दीवार पर चिपका हुआ केला, जानिए.. कौन है खरीदने वाला शख्स?

DESK: न्यूयॉर्क स्थित सोथबी नीलामीघर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। जब एक दीवार पर टेप से चिपकाए गए साधारण केले को चीन के एक कारोबारी जस्टिन सन ने 62 लाख डॉलर (करीब 52.37 करोड

OMG: 52 करोड़ रुपये में बिका दीवार पर चिपका हुआ केला, जानिए.. कौन है खरीदने वाला शख्स?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: न्यूयॉर्क स्थित सोथबी नीलामीघर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। जब एक दीवार पर टेप से चिपकाए गए साधारण केले को चीन के एक कारोबारी जस्टिन सन ने 62 लाख डॉलर (करीब 52.37 करोड़ रुपये) में खरीदा है। इस कलाकृति को इटली के प्रसिद्ध कलाकार मौरिजियो कैटेलन ने बनाया है और इसका नाम "कॉमेडियन" रखा गया है।


यह कलाकृति पहली बार 2019 में मियामी के आर्ट बेसल में प्रदर्शित की गई थी और उस समय इसे 12 लाख डॉलर में बेचा गया था। इस बार, ताजे केले के साथ इस कलाकृति को फिर से नीलामी के लिए पेश किया गया। इसकी खासियत यह है कि इसमें एक साधारण केला और डक्ट टेप का इस्तेमाल किया गया है।


कलाकार कैटेलन का कहना है कि यह कलाकृति समाज में हास्य और विडंबना को दर्शाती है। हालांकि, कई लोग इसे आर्ट के नाम पर मजाक मानते हैं और इसकी आलोचना भी करते हैं। कॉमेडियन नामक इस कलाकृति की नीलामी बोली 8 लाख डॉलर से शुरू हुई।


नीलामी शुरू होते ही इसकी बोली शुरुआती अनुमानों से आगे निकल गई। अंतिम बोली लगाने वाले जस्टिन सन ने कहा, "यह महज केला नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक घटना का प्रतिनिधित्व करती है, जो कला, मीम्स और क्रिप्टोकरेंसी समुदाय की दुनिया को आपस में जोड़ती है।"

टैग्स