ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

3 साल की भांजी को मामा ने ऐसा थप्पड़ मारा कि हो गई मौत, शव जलाकर पहुंच गया थाने

DESK: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या मामा ने कर दी। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के मामा को गिरफ्तार किय

3 साल की भांजी को मामा ने ऐसा थप्पड़ मारा कि हो गई मौत, शव जलाकर पहुंच गया थाने
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 3 साल की मासूम बच्ची की हत्या मामा ने कर दी। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के मामा को गिरफ्तार किया है। कलयुगी मामा ने 3 साल की भांजी को ऐसी थप्पड़ मारी की मौके पर ही मौत हो गयी। फिर पत्नी और रिक्शावाले साथी के साथ मिलकर शव को जलाकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तब मामा ने मुंह खोला।  


क्या है मामला जानिये?

18 नवंबर को बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। 

20 नवंबर को बच्ची का अधजला शव मिला।

 पुलिस की जांच में पता चला कि बच्ची के मामा ने ही उसकी हत्या की थी।

 मामा ने कबूल किया कि उसने मजाक-मजाक में बच्ची को थप्पड़ मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

घबराकर उसने शव को जलाने की कोशिश की।


कलयुगी मामा की करतूत 

उल्हासनगर में रहने वाली 3 साल की बच्ची 18 नवंबर से लापता थी। उसके मामा ने पुलिस में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस को शक हुआ और उसने मामा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मामा ने कबूल किया कि उसने बच्ची को मजाक-मजाक में थप्पड़ मारा था, जिससे उसकी मौत हो गई। घबराकर उसने शव को जलाने की कोशिश की।


पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक विशेष टीम का गठन किया था और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।