ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Bihar News: बिहारशरीफ सदर अस्पताल से कैदी फरार, मेडिकल जांच कराने आई थी पुलिस

NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पुलिस हिरासत में लाया गया एक कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। नूरसराय थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी अमित कुमा

Bihar News: बिहारशरीफ सदर अस्पताल से कैदी फरार, मेडिकल जांच कराने आई थी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहारशरीफ सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पुलिस हिरासत में लाया गया एक कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। नूरसराय थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी अमित कुमार उर्फ रवि शंकर उर्फ विकास कुमार को उत्पाद विभाग की टीम ने शराब मामले में गिरफ्तार किया था। 


मेडिकल जांच के लिए आरोपी को सदर अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलते समय आरोपी ने हथकड़ी खोल ली और फरार हो गया। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। उत्पाद विभाग की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। 


आरोपी ने किस तरह हथकड़ी खोली, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कर्मी विनोद प्रसाद ने बताया कि एक कैदी हथकड़ी खींचकर भाग गया है। सदर अस्पताल में मेडिकल कराकर लौटने के दौरान वो फरार हो गया। नूरसराय थाना क्षेत्र के अटवल चक से उसकी गिरफ्तारी हुई थी