1st Bihar Published by: Updated May 30, 2020, 11:09:07 AM
- फ़ोटो
KAIMUR: लॉकडाउन के बीच बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. कैमूर के तरांव गांव में अपराधियों ने बाप बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी है. हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
दोनों कर रहे थे फसल की रखवाली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाप और बेटे दोनों सब्जी की खेत में रखवाली कर रहे थे. इस दौरान ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मृतक बंशी प्रसाद और ललन प्रसाद थे. सुबह होने के बाद ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. तीन थाने की टीम गांव में कैंप कर रही है. पुलिस जांच कर रही है कि आखिर दोनों की हत्या अपराधियों ने किस कारण से किया है. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.