ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

'यशस्वी भव' : गोलगप्पा बेचने वाला अब खेलेगा IPL, करोड़ों में लगी इस क्रिकेटर की बोली

DESK : IPL क्रिकेट टूर्नामेंट में रातों-रात खिलाड़ियों की किस्मत बदलते देर नहीं लगती। बशर्ते आप के अंदर क्रिकेट के लिए जुनून हो। कभी मुंबई की सड़कों पर गोलगप्पे बेचने वाले यशस्वी ज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : IPL क्रिकेट टूर्नामेंट में रातों-रात खिलाड़ियों की किस्मत बदलते देर नहीं लगती। बशर्ते आप के अंदर क्रिकेट के लिए जुनून हो। कभी मुंबई की सड़कों पर गोलगप्पे बेचने वाले यशस्वी जायसवाल ने इस बात को साबित कर दिखाया है। पांच-दस रुपये के गोलगप्पे बेचने वाले इस क्रिकेटर की आज करोड़ों में बोली लगी है।

मुंबई के इस युवा क्रिकेटर को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज बीस लाख रुपए था। किंग्स इलेवन ने इस बल्लेबाज के लिए 80 लाख और केकेआर ने 1.9 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। वहीं, जब राजस्थान रॉयल्स की बोली 2 करोड़ पहुंच गई तो केकेआर पीछे हट गयी। आखिर में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

यूपी के भदोही जिले के रहने वाले य़शस्वी जायसवाल  को क्रिकेटर बनने के लिए बड़े-बड़े पापड़ बेलने पड़े। 11 साल की नन्हीं सी उम्र में क्रिकेटर बनने के लिए वे मुंबई अपने चाचा के पास पहुंच गए। घर में रहने तक की जगह नहीं थी। दुकान में सो कर यशस्वी रातें काटते थे। गरीबी इतनी थी कि रात में गोलगप्पे बेचकर यशस्वी ने अपने खाने-पीने का खर्च निकाला।

यशस्वी जायसवाल लिस्ट-ए मुकाबले में डबल सेंचुरी बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। उन्होंने 17 साल 292 दिनों की उम्र में दोहरा शतक जड़ा। इससे पहले साउथ अफ्रीका के एलेन बैरो ने 1975 में 20 साल 273 दिनों की उम्र में लिस्ट-ए में दोहरा शतक (202*) जड़ा था। यशस्वी जायसवाल वनडे के प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले  में दोहरा शतक ठोक चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए हैं। यशस्वी ने बेंगलुरु में झारखंड के खिलाफ जारी विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में 154 गेंदों में 203 रनों  की दमदार पारी खेली थी।