ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

'वन नेशन-वन इलेक्शन' के लिए JPC गठित, सभी सदस्यों की लिस्ट देखिये..

DELHI: विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच मंगलवार को निचले सदन वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में

'वन नेशन-वन इलेक्शन' के लिए JPC गठित, सभी सदस्यों की लिस्ट देखिये..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच मंगलवार को निचले सदन वन नेशन वन इलेक्शन बिल पेश किया गया। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाला विधेयक लोकसभा में स्वीकार किया गया। यह बिल लोकसभा में साधारण बहुमत से पेश हो गया। 269 सांसदों ने इसके पक्ष में वोट किया वही 198 ने विपक्ष में मतदान किया। अब एक देश-एक चुनाव के लिए संयुक्‍त संसदीय कमेटी (JPC) का गठन किया गया है। 


31 सदस्यों की संयुक्त संसदीय कमेटी में अनुराग ठाकुर, प्रियंका गांधी,बांसुरी स्वराज जैसे सांसदों का नाम शामिल किया गया है। जिसकी अध्यक्षता बीजेपी सांसद पी.पी. चौधरी करेंगे। इस बिल को अब संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेज दिया गया है। कमेटी की सिफारिश मिलने के बाद इसे संसद से पास कराना होगा। 


लोकसभा और राज्यसभा में उपस्थित सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से इस बिल को मंजूरी देनी होगी। संयुक्त संसदीय कमेटी यानी जेपीसी में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्य शामिल हैं। जेपीसी में शामिल सदस्यों में पी.पी.चौधरी (BJP), अनिल बलूनी (BJP),विष्णु दत्त शर्मा (BJP),प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस),मनीष तिवारी (कांग्रेस),सुखदेव भगत (कांग्रेस),धर्मेन्द्र यादव (समाजवादी पार्टी),कल्याण बनर्जी (TMC),टी.एम. सेल्वागणपति (DMK),जीएम हरीश बालयोगी (TDP),सुप्रिया सुले (NCP-शरद गुट),डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना- शिंदे गुट),चंदन चौहान (RLD),बालाशोवरी वल्लभनेनी (जनसेना पार्टी),डॉ. सीएम रमेश (BJP), बांसुरी स्वराज (BJP),परषोत्तमभाई रूपाला (BJP), अनुराग सिंह ठाकुर (BJP),विष्णु दयाल राम (BJP),भर्तृहरि महताब (BJP),डॉ. संबित पात्रा (BJP) का नाम शामिल है। 

टैग्स