ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बस

‘भगवा जलेगा... Free kashmir’ JNU की दीवारों पर विवादित नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

DESK: हमेशा से विवादों में रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू की दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखकर एक बार फिर से माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। बीजेपी, पीएम मोद

‘भगवा जलेगा... Free kashmir’ JNU की दीवारों पर विवादित नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: हमेशा से विवादों में रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू की दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखकर एक बार फिर से माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। बीजेपी, पीएम मोदी और कश्मीर को लेकर जेएनयू की दीवारों पर विवादित नारे लिखे पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। विवादित नारे किसने और क्यों लिखे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।


दरअसल, ये विवादित नारे जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज की दीवारों पर लिखे पाए गए हैं। दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर)' जैसे स्लोगन लिखे गए हैं। कई जगह फर्श पर भी नीले पेंट से विवादित नारे लिखे पाए गए हैं। इसके साथ ही दीवारों पर 'भगवा जलेगा', 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' जैसे विवादित स्लोगन भी पाए गए हैं। जेएनयू प्रबंधन द्वारा दीवारों के साफ करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब जेएनयू की दीवारों पर इस तरह के स्लोगन लिखे गए हैं। करीब एक साल पहले भी इसी तरह से जेएनयू की दीवारों पर विवादित नारे लिए गए थे। उस वक्त जेएनयू की दीवारों पर बनिया और ब्राह्मण विरोधी जाति सूचक नारे लिखे गए थे। साथ ही साथ प्रोफेसर्स की नेम प्लेट पर काली स्याही भी पोती गई थी। अब एक बार फिर से जेएनयू की दीवारों पर विवादित स्लोगन लिखकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है।