BIHAR NEWS: मोकामा में गंगा नदी फिर बनी मौत का कुंड : छठ पूजा का जल लेने गया किशोर डूबा, पिछले तीन साल में सौ से अधिक लोग गंवा चुके जान Election Commission : चुनाव आयोग आज SIR को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। देशभर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा, अगले हफ्ते से प्रक्रिया शुरू होगी। Bihar News : गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, छठ पूजा की तैयारी कर रही दो महिलाएं समेत तीन लोग झुलसे Bihar Election 2025 : तेजस्वी और राहुल से आगे निकले CM नीतीश कुमार, बढ़ सकती है महागठबंधन की टेंशन; आधी आबादी को लेकर तैयार हुआ ख़ास प्लान Bihar politics scandal : राजद नेता का बार डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल, बोले– "सलमान खान भी डांस करते हैं, हमने कौन सा ग़लत किया" Bihar Politics : राहुल गांधी की बिहार से दूरी पर कांग्रेस में असमंजस, जानिए कांग्रेस बना रही कोई नई रणनीति या फिर सच में है नाराजगी का संकेत? Bihar Election 2025 : "मैं भी राजनीति छोड़ दूंगा...” बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान,कहा - नहीं हुआ यह काम तो .... Bihar Assembly Election : बिहार में भी लागू होगा शिंदे फार्मूला ! BJP के प्लान पर CM नीतीश के करीबी नेता का बड़ा खुलासा, जानिए क्या दिया जवाब Bihar News: बिहार के निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा, गुस्साए परिजनों ने की तोड़फोड़ और सड़क जाम Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में युवक की गोली मारकर हत्या, छापेमारी में जुटी पुलिस
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 25 Mar 2023 06:40:27 PM IST
- फ़ोटो
GOPALGANJ: जिस लड़की ने रेप का आरोप लगाया। जिसकी शिकायत पर युवक को जेल जाना पड़ गया। अब उसी लड़की से आरोपी युवक ने शादी रचा ली। शादी के लिए उसे कोर्ट से चार घंटे की पेरोल मिली थी। लड़का और लड़की वाले की रजामंदी के बाद दोनों की शादी करवाई गयी। शादी करने के बाद युवक जेल चला गया। अब दामाद को जेल से बाहर लाने के लिए लड़की के परिवार वाले लगे है।
यह अजीबो-गरीब मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है। जहां एक युवक प्रेमिका से रेप मामले में जेल में बंद है। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद वह पेरोल पर बाहर आया और फिर उसी लड़की से शादी की जिसने उस पर रेप का आरोप लगाया था। युवक इंजीनियरिंग का छात्र था जो पश्चिम चंपारण के बगहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एक दिन वह परिवार के साथ घुमने चला गया जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश की रहने वाली 21 साल की लड़की से अचानक हो गयी।
यह मुलाकात प्यार में तब्दिल हो गयी। फिर मोबाइल नंबर लेकर दोनों आपस में बातचीत करने लगे। बात करते करते दोनों एक दूसरे के काफी करीब हो गये। फिर इसी साल 4 मार्च को दोनों ने बिना परिवार को बताये गोपालगंज में एक मंदिर में शादी रचा ली। प्रेमिका से शादी करने के बाद युवक अपने दोस्त के घर पर रहने लगा। शादी के अगले दिन लड़की की तबीयत खराब हो गयी। आनन-फानन में लड़की को लेकर युवक अस्पताल पहुंचा जहां लड़की की हालत बिगड़ता देख अस्पताल के कर्मियों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची और पूछताछ की तब लड़की ने बताया कि उसके साथ रेप हुआ है। लड़की ने प्रेमी पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया।
लड़के ने पुलिस को बताया कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन साक्ष्य के आभाव में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले की सुनवाई के दौरान युवक ने कोर्ट में कहा कि वह लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की भी शादी करना चाहती है दोनों के परिवार वाले भी इस शादी को तैयार है। कोर्ट से इजाजत दिये जाने की मांग पर उसे चार घंटे की पेरोल मंजूर की गई। जेल से बाहर आने के बाद युवक ने आरोप लगाने वाली प्रेमिका से मंदिर में शादी रचाई। इस मौके पर दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। शादी के बाद परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद दिया जिसके बाद युवक को वापस जेल ले जाया गया। अब दोनों की शादी होने के बाद लड़की के परिजन अपना केस वापस लेने की तैयारी कर रहे है। लड़की वाले अपने दामाद को जेल से बाहर लाने में लगे हैं।