ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

कल मांझी ने नीतीश को दी थी चुनौती, आज बेटे संतोष ने किया डैमेज कंट्रोल, कहा.. एनडीए एकजुट है

PATNA : जीतन राम मांझी के जिस बयान पर कल बवाल मच गया था उस बयान को बेटे संतोष सुमन ने आज पटना में खारिज कर दिया है. संतोष मांझी ने कहा कि जीतन राम मांझी जनता से कनेक्ट होने के लिए

कल मांझी ने नीतीश को दी थी चुनौती, आज बेटे संतोष ने किया डैमेज कंट्रोल, कहा.. एनडीए एकजुट है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जीतन राम मांझी के जिस बयान पर कल बवाल मच गया था उस बयान को बेटे संतोष सुमन ने आज पटना में खारिज कर दिया है. संतोष मांझी ने कहा कि जीतन राम मांझी जनता से कनेक्ट होने के लिए इस बयान को अपने क्षेत्र में दिए थे लेकिन विपक्षी दल उनके इस बयान को गलत प्रस्तुत कर रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में एनडीए पूरी तरीके से एकजुट है.


बता दें कि अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया के एक कार्यक्रम में कहा कि अगर नीतीश कुमार हमारे क्षेत्र के लिए 1000 करोड़ रूपया नहीं दिया तो समझ लेंगे. मांझी ने अपने बयान में कहा कि वो एक बार कहने पर नहीं देंगे तो फिर हम उनको कहेंगे अगर बात नहीं मानेंगे तो हम कह देंगे, हम आपके दल में नहीं है गठबंधन में है ,कही हम चमक नहीं जाए इसलिए हमको नहीं दीजियेगा तो समझ लीजियेगा.


भले ही बेटे ने आज डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन मांझी ने ये बयान देकर नीतीश कुमार को एहसास दिलाया है कि भले उनकी पार्टी में विधायकों की संख्या सबसे कम हो लेकिन सरकार में होने का उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फायदा होना चाहिए, क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चलना चाहिए. उन्होने अपने बयान में इस बात का भी जोर दिया कि कहीं हम चमक न जाएं इसलिए हमारे क्षेत्र के विकास को नहीं रोका जाए.

टैग्स