ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

आग में जिंदा जलने से 3 लोगों की हुई मौत, आग सेंकने के दौरान हुआ हादसा

GIRIDIH:- खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है जहां आग में झुलसकर 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई जिसके कारण झोपड़ी में स

आग में जिंदा जलने से 3 लोगों की हुई मौत, आग सेंकने के दौरान हुआ हादसा
Santosh Singh
2 मिनट


GIRIDIH:- खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है जहां आग में झुलसकर 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि खलिहान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई जिसके कारण झोपड़ी में सो रहे 3 लोग जिंदा जल गए। इस हादसे में 55 साल की महिला और 2 बच्चियों की झुलसकर मौत हो गयी। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

बिरनी थाना क्षेत्र के बलगो पंचायत स्थित सलैयडीह गांव में आग में जिंदा जलने से मां, बेटी और पोती की मौत हो गई। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि आग सेंकने के दौरान ही यह हादसा हुआ होगा। मृतकों में मुद्रिका देवी (55), उसकी बेटी गुड़िया कुमारी (14) और पोती झुलिया कुमारी (7) शामिल हैं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के परिजनों ने बताया कि करीब 50 मीटर दूर पुआल पर तीनों सोती थीं। रात करीब साढ़े 12 बजे मृतकों के पड़ोसी की नजर घर के बाहर पड़ी तो देखा आग की तेज लपटें निकल रहीं हैं। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया लेकिन तबतक आग में झुलकर तीनों की मौत हो गयी।