ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

7 लोगों की हत्या मामले में राज्यपाल ने DGP को किया राजभवन तलब, विधि व्यवस्था के बारे में किए कई सवाल

RANCHI: पश्चिमी सिंहभूम में सात लोगों की हत्या मामले में आज राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने डीजीपी केएन चौबे को राजभवन तलब किया. इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: पश्चिमी सिंहभूम में सात लोगों की हत्या मामले में आज राज्यपाल  द्रौपदी मुर्मू ने डीजीपी केएन चौबे को राजभवन तलब किया.  इस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा है.

घटना की ली जानकारी

राज्यपाल ने पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुदरी प्रखंड के बरुगुलिकेरा गांव में हुए 7 युवकों की हत्या और लापता हुए युवकों के बारे में जानकारी ली. राज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए. राज्यपाल ने पूरे राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखते हुए समुचित शांति बहाल रखने का निर्देश भी दिया.

बता दें कि पत्थलगढ़ी विरोधियों ने कुछ दिन पहले ही बुरुगुलीकेला गांव में पत्थलगड़ी के बहाने निजी दुश्मनी में पूर्व मुखिया के पति के गुट ने उपमुखिया समेत सात लोगों की हत्या धारदार हथियार से काटकर कर दी थी. सिर को शव से अलग कर दिया था. घटना के दो दिनों के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के हजारों जवानों ने सर्च अभियान चलाकर सभी शवों को बरामद किया था. इस घटना को लेकर हेमंत सरकार की बीजेपी घेर रही है. शनिवार को बीजेपी ने राजभवन के पास मौन प्रदर्शन किया था और राज्यपाल को ज्ञापन सौपा था.