ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

कोरोना के डर से 7 डॉक्टर और 18 मेडिकल स्टाफ गायब, चेतावनी के बाद भी नहीं पहुंचे ड्यूटी

RANCHI: कोरोना का डर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को सता रहा है. इसके कारण 7 डॉक्टर और 18 मेडिकल स्टाफ गायब है. ऐसे लापरवाह कर्मियों को विभाग की ओर से चेतावनी दी गई, लेकिन वह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  कोरोना का डर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को सता रहा है. इसके कारण 7 डॉक्टर और 18 मेडिकल स्टाफ गायब है. ऐसे लापरवाह कर्मियों को विभाग की ओर से चेतावनी दी गई, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे. 

झारखंड के अलग-अलग हॉस्पिटल के हैं सभी स्टाफ

जो डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ड्यूटी से लापता है. वह झारखंड के कई सरकारी हॉस्पिटल में कार्यरत है. उसमें से गुमला, गढ़वा, चतरा और लातेहार के 7 डॉक्टर और 18 स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहे. इनमें सिसई रेफरल हॉस्पिटल की डॉ. सुपर्णा बरवा दत्ता, डॉ. शशि टोप्पो, डॉ. ज्योति कुजूर के अलावा 12 स्वास्थ्य कर्मी हैं. सभी 24 मार्च से गायब हैं. 


बिना छुट्टी के गायब है कई डॉक्टर 

कई डॉक्टर बिना अनुमति के ही छुट्टी पर चले गए है. इसमें चतरा में पोस्टेड डॉ. रेणु सिन्हा, डॉ. शालिनी, डॉ. नवल किशोर, डॉ. राजीव कुमार पांडे शामिल है. गढ़वा सदर अस्पताल के डॉ. मुनाजिर हसन भी एक माह से गायब हैं.  लातेहार के 6 मेडिकल स्टाफ भी ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं. सभी लापता और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. 


टैग्स