ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड में चल रहा भाषा विवाद पहुंचा दिल्ली तक, बीजेपी और आजसू के सांसद ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

DELHI: झारखंड में भोजपुरी,अंगिका और मगही को लेकर चल रहा विवाद अब दिल्ली तक जा पहुंचा है। मंगलवार को बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो,आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया से विधा

झारखंड में चल रहा भाषा विवाद पहुंचा दिल्ली तक, बीजेपी और आजसू के सांसद ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: झारखंड में भोजपुरी,अंगिका और मगही को लेकर चल रहा विवाद अब दिल्ली तक जा पहुंचा है। मंगलवार को बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो,आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया से विधायक लंबोदर महतो और बंगाल के पुरूलिया से सांसद ज्यातिर्मय सिंह महतो ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। 


मुलाकात के दौरान इन नेताओं ने को बोकारो और धनबाद में भोजपुरी,मगही,अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल किये जाने के बाद हो रहे आंदोलन और आक्रोश से अवगत कराया। इन भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची से हटाने और झारखंड की 9 जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा में शामिल किये जाने को लेकर ध्यान आकृष्ट कराया। 


इन नेताओं ने राष्ट्रपति को झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा की टोटेमिक कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए अवगत कराते हुए कहा कि 1913 से 1931 की अधिसूचना में टोटेमिक कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया गया था, लेकिन 1950 में राजनीतिक कारणों से टोटेमिक कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची से हटा दिया गया. नेताओं ने पुनः टोटेमिक कुड़मी अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने को लेकर राष्ट्रपति से दखल देने की अपील की।


तीनों सांसदों व विधायक ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेसीएससी) में व्याप्त अनियमितता से राष्ट्रपति को अवगत कराते हुए कहा कि सातवीं से लेकर दसवीं जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता बरती गई है,वही दूसरी ओर आज दिल्ली में संसद भवन परिसर में झारखंड वर्तमान राजनीतिक हालात और भाषा को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों ने बैठक की। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बैठक की।

टैग्स