ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

अब जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑफिस का नहीं लगाना होगा चक्कर, CM हेमंत ने कैंप लगाकर बनाने का दिया निर्देश

RANCHI: झारखंड के लोगों को अब जाति प्रमाण पत्र के लिए कार्यलायों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी. अब कैंप लगाकर लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा. इसको लेकर आज सीएम हेमंत सोरेन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के लोगों को अब जाति प्रमाण पत्र के लिए कार्यलायों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी. अब कैंप लगाकर लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा. इसको लेकर आज सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है. 

हेमंत ने आज समीक्षा बैठक के दौरान यह निदेश दिया कि कैम्प लगाकर जाति प्रमाण पत्र बनाये जाय. भविष्य में ऐसी व्यवस्था हो कि 9वीं कक्षा में ही सभी बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बन जाए. जिला और प्रखंड स्तर पर सभी अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेने का निर्देश दिया है.

सोरेन ने कहा कि क्षेत्र में जाति प्रमाण पत्र न बनाये जाने या उसे लंबित रखने की बहुत सी शिकायतें मिली है. अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के बच्चे जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ना भटके यह विशेष रुप से ध्यान रखें. हेमंत सोरेन दूसरे दिन भी सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक में मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम तथा मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे.