ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड: ब्लैक फंगस के 7 नए मरीज मिले, 2 की मौत, राज्य में अब 39 हुई ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या

JHARKHAND: कोरोना संक्रमण में कमी के बीच झारखंड में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में ब्लैक फंगस के 7 नए मामले झारखंड

झारखंड: ब्लैक फंगस के 7 नए मरीज मिले, 2 की मौत, राज्य में अब 39 हुई ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: कोरोना संक्रमण में कमी के बीच झारखंड में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में ब्लैक फंगस के 7 नए मामले झारखंड में सामने आए हैं। ऐसे में अब ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या झारखंड में 39 हो गयी है। 


रांची में 3 और हजारीबाग, धनबाद, पलामू और गोड्डा में एक-एक ब्लैक फंग के मरीजों की पहचान हुई। जबकि हजारीबाग और धनबाद में दो मरीजों की मौत हो गयी। झारखंड में अब ब्लैक फंगस के मरीजों की कुल संख्या 39 हो गयी है। जबकि 47 संदिग्ध मरीज भी मिले हैं। ब्लैक फंगस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 


1 जून को जारी सूची के अनुसार झारखंड में ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन के 70 वॉयल मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के आईईसी के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इस बीमारी के इलाज के लिए इसी एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है। एक ओर जहां झारखंड में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई तो दूसरी तरफ ब्लैक फंगस का खौफ अभी भी बरकरार है।