ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

झारखंड में आदिम जनजाति की युवती से गैंगरेप, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

JHARKHAND : बड़ी खबर झारखंडके पलामू से आ रही है जहां आदिम जनजाति की एक युवती से गैंगरेप की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि जीप चालक और उसके दोस्तों पर रेप का आरोप लगा है. मिली जानका

झारखंड में आदिम जनजाति की युवती से गैंगरेप, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : बड़ी खबर झारखंडके पलामू से आ रही है जहां आदिम जनजाति की एक युवती से गैंगरेप की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि जीप चालक और उसके दोस्तों पर रेप का आरोप लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अस्पताल से बहन को खाना देकर लौट रही थी. तभी रास्ते में अपराधियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं चैनपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.


आपको बता दें कि अभी हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महिला सुरक्षा को लेकर झारखंड के डीजीपी से मुलाकात की थी और महिलाओं पर हो रहे अपराध के संबंध में अपनी नाराजगी जाहिर की थी. इस संबंध में महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया. 


उन्होंने कहा कि झारखंड के लगभग 300 मामलों पर हमें पुलिस ने जवाब नहीं दिया था. इस संबंध में हम DGP से मिले लेकिन वो जिस तरह से मिले उससे लगा कि वे तैयार और गंभीर नहीं थे. महिला आयोग की अध्यक्ष के इन आरोपों के बाद झारखंड पुलिस ने भी अपनी बात कही थी. झारखंड पुलिस मुख्यालय के तरफ से बयान जारी कर कहा गया था कि पुलिस महिलाओं की समस्याओ को सर्वाधिक गंभीरतापूर्वक लेती है और उनके त्वरित निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करती है.