ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में 139 कैदी होंगे रिहा, सीएम हेमंत सोरेन ने दी स्वीकृति

RANCHI: झारखंड के 139 कैदियों को रिहा किया जाएगा. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा पर अपनी स्वीकृति दे दी है. ये सभी कैदी राज्य के 5 केंद्री

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड के 139 कैदियों को रिहा किया जाएगा. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की अनुशंसा पर अपनी स्वीकृति दे दी है. ये सभी कैदी राज्य के 5 केंद्रीय कारागार, 1 मंडल कारा और 1 खुला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं.

हेमंत ने कहा- नए सिरे से जिए जिंदगी

हेमंत सोरेन ने कहा कि रिहा हो रहे बंदी नए सिरे से अपनी जिंदगी को शुरू करते हुए देश, राज्य, समाज और अपने परिवार के प्रति अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन करें. रिहा हो रहे बंदी जिम्मेदारी बोध के साथ समाज के लिए सकारात्मक कार्य करें. बता दें कि यह कैदी अलग-अलग केसों में सजा काट रहे थे. हेमंत ने राजा उलिहातू नामकुम में एक हॉस्पिटल का उद्घाटन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. 

समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग की सुनी शिकायत

हेमंत सोरेन ने कुछ समस्या को लेकर एक दिव्यांग शख्स मिलने पहुंचा. हेमंत ने उसके पास जाकर मुलाकात की और उसकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया. इसको लेकर जेएमएम ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि’’ यह शासक नहीं, झारखंड के भाई, बेटे और दोस्त के रूप में काम करने वाले मुख्यमंत्री हैं. हेमंत सोरेन का सरल, युवा व्यक्तित्व एवं कुशल नेतृत्व झारखंड और झारखंडियों को नित नए आयाम देगा.’’