ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

झारखंड: मामूली बात पर दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान, धारदार हथियार से उतार दिया गला

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की जान ले ली। मामूली बात पर आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी हत्

झारखंड: मामूली बात पर दोस्त ने ही ले ली दोस्त की जान, धारदार हथियार से उतार दिया गला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की जान ले ली। मामूली बात पर आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तुपुदाना ओपी स्थित बसारगढ़ के ओम डेवलपर्स अपार्टमेंट की है।


मृतक शख्स की पहचान विद्यानंदवर्मा के रूप में हुई है, जो ओम डेवलपर्स अपार्टमेंट में गार्ड का काम करता था। बताया जा रहा है कि विद्यानंद का संजय मिश्रा के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ खाते पीते थे और उनका एकसाथ उठना बैठना था। संजय मिश्रा ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था। जिस अपार्टमेंट में विद्यानंद गार्ड का काम करता था, संजय उसी अपार्टमेंट के बेसमेंट में अपनी ऑटो रिक्शा पार्क कर देता था लेकिन विद्यानंद ऑटो रिक्शा पार्क करने से संजय को मना करता था।


विद्यानंद के बार बार मना करने के बावजूद संजय नहीं मान रहा था और शनिवार को भी उसने अपनी ऑटो को अपार्टमेंट के बेसमेंट में पार्क किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि संजय ने धारदार हथियार से वार कर विद्यानंद को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप को धर दबोचा।