ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

झारखंड में दूसरे राज्य के लोग अब नहीं बन पाएंगे शिक्षक, स्थानीय नीति पर मिलेगी नौकरी

RANCHI: झारखंड में अब सिर्फ झारखंड के लोग ही शिक्षक बन पाएंगे. दूसरे राज्यों के लोगों के लिए यहां पर शिक्षक बनने पर रोक लगा दिया जाएगा. अब यहां पर नौकरी सिर्फ स्थानीय नीति पर

झारखंड में दूसरे राज्य के लोग अब नहीं बन पाएंगे शिक्षक, स्थानीय नीति पर मिलेगी नौकरी
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में अब सिर्फ झारखंड के लोग ही शिक्षक बन पाएंगे. दूसरे राज्यों के लोगों के लिए यहां पर शिक्षक बनने पर रोक लगा दिया जाएगा. अब यहां पर नौकरी सिर्फ स्थानीय नीति पर ही मिलेगी. 

शिक्षा मंत्री ने किया बड़ा एलान

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि झारखंड में इसी राज्य के लोग शिक्षक बनेंगे. दूसरे राज्य के लोग अब झारखंड में शिक्षक नहीं बन पायेंगे. स्थानीय नीति का जो आधार है, उसी को तय मानकर आगे के लिए स्थानीय नीति बनेगी. झारखंड में सिर्फ झारखंडियों को ही शिक्षक बनने का मौका दिया जायेगा.

जब बिहार में बिहारी तो झारखंड में झारखंडी क्यों नहीं

जगरनाथ महतो ने कहा कि अगर बिहार में सिर्फ बिहारी ही शिक्षक हो सकते हैं तो फिर झारखंड में झारखंडी ही शिक्षक क्यों नहीं होंगे. बिहार में बिहारी शिक्षक की तर्ज पर झारखंड में भी झारखंड के लोग ही शिक्षक बनेंगे. स्थानीय नीति का आधार 1985 नहीं होगा. इसका आधार 1932 ही होगा. महतो ने कहा कि झारखंड का यही आधार है. लेकिन रघुवर सरकार 1985 मानती है जो सही नहीं है.