ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

CM के विधानसभा क्षेत्र में खटिया पर मरीज, 12 किमी पैदल चलकर पहुंचाया गया अस्पताल

DESK : सरकार सूबे में लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा ज़रूर करती है लेकिन उसकी वास्तविकता दावे पर खरी उतरती नज़र नहीं आती है. ताजा मामले के अनुसार, एम्बु

CM के विधानसभा क्षेत्र में खटिया पर मरीज, 12 किमी पैदल चलकर पहुंचाया गया अस्पताल
First Bihar
2 मिनट

DESK : सरकार सूबे में लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दावा ज़रूर करती है लेकिन उसकी वास्तविकता दावे पर खरी उतरती नज़र नहीं आती है. ताजा मामले के अनुसार, एम्बुलेंस के अभाव में परिजन मरीज को खाट के सहारे 12 किलोमीटर पैदल चलकर हॉस्पिटल ले जाने को मजबूर हैं. यह हाल कहीं और का नहीं बल्कि खुद सीएम के विधानसभा क्षेत्र का ही है. 


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहैत सीट से विधायक हैं. लेकिन यहां के लोग आज भी ज़रूरी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं. दरअसल, साह‍िबगंज ज‍िले में एक महिला मरीज को उसके परिजन खटिया के सहारे कंधे पर टांगकर करीब 12 किमी की दूरी पैदल तय कर सदर अस्पताल पहुंचाया. यह उस जिले की तस्वीर है जहां से मुख्यमंत्री विधायक है.


CM के विधानसभा क्षेत्र में खटिया पर मरीज, 12 किमी पैदल चलकर पहुंचाया गया अस्पताल


साह‍िबगंज के गदाई दियरा में एक महिला की तबीयत अचानक खराब होने के बाद परिजनों ने जब 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मांग की तो वाहन उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाकर एंबुलेंस देने से मना कर दिया गया. बिगड़ती तबीयत को देख परिजन खटिया पर लादकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए विवश हो गए. मरीज के परिजनों ने तकरीबन 12 किलोमीटर पैदल खटिया पर मरीज को अस्पताल पहुंचाया.


यही नहीं, झारखंड में अभी भी कई ऐसे इलाके हैं, जहां स्वास्थ्य सेवा तो दूर अस्पताल आने के लिए एंबुलेंस भी मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पाती है. साहिबगंज से मरीज को खटिया के सहारे 12 किमी पैदल चलकर अस्पताल ले जाते परिजनों की यह तस्वीर सरकार के दावों को खोखली साबित कर रही है. 

टैग्स