ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

कोरोना पॉजिटिव युवक आसनसोल से पैदल पहुंचा हजारीबाग, सैकड़ों लोगों के आया संपर्क में, दो बेटा और पत्नी आइसोलेट

RANCHI: झारखंड में जो दूसरा कोरोना पॉजिटिव युवक मिला है वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पैदल हजारीबाग आया. इस दौरान वह अपने रिश्तेदारों से भी मिलता आया. कई जगहों पर उसने लोगों स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड में जो दूसरा कोरोना पॉजिटिव युवक मिला है वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पैदल हजारीबाग आया. इस दौरान वह अपने रिश्तेदारों से भी मिलता आया. कई जगहों पर उसने लोगों से हेल्प भी मांगी. इस दौरान जब गांव के नजदीक पहुंचा तो उसको लेने के लिए उसका बेटा पहुंचा. युवक के संपर्क में सैकड़ों लोग आए है. अब डर इस बात का है कि कभी संपर्क में आने वाले लोग भी संक्रमण का शिकार न हो जाए.

पूछताछ में हुआ खुलासा

युवक जब हजारीबाग के विष्णुगढ़ पहुंचा तो उसकी तबीयत खराब होने लगी. परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए तो उसमें कोरोना का लक्षण मिला. जांच हुई वह कोरोना पॉजिटिव निकला. जिसके बाद तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके गांव पहुंची और उसको सील कर दिया गया है. गांव में सभी की जांच की जा रही है. 

दो बेटा और पत्नी आइसोलेट

कोरोना पॉजिटिव युवक के पत्नी और दोनों बेटों को आइसोलेट कर दिया गया है. युवक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया है कि वह आने के दौरान बोकारो के ललपनिया के रहने वाले अपने रिश्तेदार के संपर्क में आया है. बीच में ट्रक और ई-रिक्शा का आने के लिए सहारा लिया. स्वास्थ्य विभाग  टीम ने उसके रिश्तेदार को क्वॉरंटाइन कर दिया है और गांव को सील कर दिया गया है. युवक आसनसोल की एक फैक्ट्री में काम करता है जब लॉकडाउन हुआ तो वहां पर अपने गांव आने लगा. स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है. बता दें कि बिहार के मुंगेर में भी कोरोना का पॉजिटिव मरीज कई लोगों के संपर्क में आया था. युवक के कारण 12 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है. सैकड़ों लोगों को क्वॉरेंटाइ किया गया है. 



टैग्स