ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

झारखंड चुनाव: सीएम रघुवर ने कहा- BJP राज्य की जनता को मानती है भगवान, इसलिए भाजपा को दें वोट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महगामा में सीएम रघुवर दास ने चुनावी सभा को संबोधित किया. लोगों को संबोधित करते हुए रघुवर ने कहा कि बीजेपी राज्य की जनता को भगवान मानती ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर महगामा में सीएम रघुवर दास ने चुनावी सभा को संबोधित किया. लोगों को संबोधित करते हुए रघुवर ने कहा कि  बीजेपी राज्य की जनता को भगवान मानती है. जनता के प्रति जो जिम्मेवारी होनी चाहिए उसको पूरी तरह से निभा रही है. इसलिए जाति, धर्म से उपर उठकर आपलोग भाजपा को वोट दें.

सोच समझकर करे वोट

रघुवर ने कहा कि वोट डालते समय सोच-समझकर मत डालिएगा. 14 साल में आपने कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी की भी सरकार देखी है. लेकिन पांच वर्ष में आपने भाजपा की स्थिर सरकार भी आपने देखी है. ये मिलावटी गठबंधन के दल भी 14 वर्ष राज्य का अहित करते रहे है. इसलिए आपका एक मत बहुत कीमती है, इसी एक मत के लिए लाखों लोग आजादी के आंदोलन में बलिदान हुए थे. आपका एक मत झारखंड के विकास की दिशा तय करेगा.

बेटियों पर 70 हजार रुपए सरकार कर रही खर्च

रघुवर ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद पांच वर्ष गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के लिए काम किए तो देश और राज्य की जनता ने 2019 में 2014 से अधिक प्रचंड बहुमत दिया, ये झारखंड की और देश की जनता की विशेषता है. हमारी सरकार एक बेटी पर 70 हजार रुपए खर्च कर रही है. ताकि हमारी बेटी पढ़े-लिखे और बेटी-बेटा में कोई फर्क आप ना करें.\



टैग्स