ब्रेकिंग न्यूज़

Rishabh Pant: "ऋषभ पंत की तुलना विराट से करो, धोनी से नहीं", अश्विन ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान? Bihar Teacher: छुट्टियों को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, शिक्षकों में ख़ुशी की लहर; क्या है नया नियम? Success Story: बच्चे को गोद में लेकर लिखा UPSC मेन्स एग्जाम, जानिए...मालविका नायर की सफलता की कहानी Bihar News: प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान हुआ जलकर राख Bihar News: दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण चोरी, कई कोचों से यात्रियों के कीमती सामान ले उड़े चोर Bihar News: फाइनेंस कर्मी से लूट का 24 घंटे में खुलासा, 2 धराए; तीसरे की तलाश जारी Bihar News: "उसे मुख्यमंत्री बनने दो, हम किंगमेकर ही रहेंगे", तेजप्रताप यादव ने निकाली दिल की भड़ास; खुद को बताया दूसरा लालू Bihar Crime News: प्रेम में पागल पत्नी ने कराया पति का मर्डर, गिरफ्तार EC: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सूची से हटाए जाएंगे 345 राजनीतिक दल Bihar News: महिला SI से छेड़छाड़ के बाद ASI सस्पेंड, जान से मारने तक की दे दी धमकी

जेडीयू विधायक ने खोल दी नीतीश सरकार के बाढ़ राहत की पोल, कहा - एसी में बैठकर पीड़ितों तक मदद नहीं पहुंचाई जा सकती

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Mon, 30 Sep 2019 09:37:08 PM IST

जेडीयू विधायक ने खोल दी नीतीश सरकार के बाढ़ राहत की पोल, कहा - एसी में बैठकर पीड़ितों तक मदद नहीं पहुंचाई जा सकती

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बाढ़ राहत को लेकर नीतीश सरकार की तरफ से किए जा रहे दावों की पोल जेडीयू के विधायक ने खोल दी है। बेगूसराय के मटिहानी से जेडीयू के विधायक बोगो सिंह ने सरकार को आईना दिखाते हुए जोरदार हमला बोला है। बोगो सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ राहत के नाम पर मजाक कर रही है। बोगो सिंह ने कहा है कि बाढ़ राहत के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है और उसमें जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक के लोग शामिल हैं। 

अपनी ही पार्टी की सरकार पर भड़के जेडीयू विधायक बोगो सिंह ने कहा है कि एयर कंडीशनर के कैमरे में बैठकर बाढ़ की समीक्षा करने से पीड़ित परिवारों तक मदद नहीं पहुंच सकती। बोगो सिंह ने कहा है कि एसी गाड़ी में बैठकर  बाढ़ की त्रासदी को नहीं देखी जा सकती। बोगो सिंह के पहले गिरिराज सिंह जी बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों तक प्रशासनिक मदद नहीं पहुंचने का आरोप लगा चुके हैं। 

हालांकि जेडीयू विधायक के आरोपों को बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने खारिज किया है। बेगूसराय के डीएम ने कहा है कि जिला प्रशासन की तरफ से बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।