Bihar News: बिहार से दिल्ली के बीच आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन, इन जिलों के लोगों को बड़ी राहत Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: बिहार में लोजपा (रामविलास) का नेता अरेस्ट, नाबालिग छात्रा के किडनैपिंग केस में पुलिस ने दबोचा
1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Fri, 13 Dec 2024 01:18:57 PM IST
- फ़ोटो
SAHARSA : बिहार के अंदर अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही वजह है कि अब अपराधी सत्तारूढ़ दल के नेता के बेटे को भी धमकी दे रहे हैं। इनसे रंगदारी मांगकर जान से मारने की धमकी दे दी। यह मामला सहरसा का है। बदमाशों ने जेडीयू नेता घनश्याम चौधरी के कारोबारी बेटे शुभम कुमार से 25 लाख की रंगदारी मांगी। यही नहीं, पैसा नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कोसी क्षेत्र के डीआईजी और सहरसा एसपी को भी आवेदन भेजकर मदद की गुहार लगाई है। शुभम कुमार स्थानीय जेडीयू नेता घनश्याम चौधरी के बेटे हैं। वह जेजीजी फार्म फूड इंडस्ट्रीस के निदेशक भी हैं।
उन्होंने बताया कि गुरुवार अहले सुबह वह अपने भाई को कोसी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठाने के लिए सहरसा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच एक सफेद रंग की कार उनके घर के पास आकर रुकी। उसमें 4-5 लोग बैठे थे। उन्होंने शुभम को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि 25 लाख की रंगदारी दो, नहीं तो जान से मार देंगे। डरे-सहमे शुभम किसी तरह स्टेशन पहुंचे और भाई को छौड़कर वापस घर लौटे। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाकर शिकायत की।
जदयू नेता के पुत्र व कारोबारी जेजीजी फार्म फुड इंडस्ट्रीज के निदेशक नया बाजार निवासी शुभम कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे अपने छोटे भाई को कोसी ट्रेन पकड़ाने के लिए स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी बीच एक सफेद रंग की कार मेरे गेट के पास आयी। जिसमें 4-5 आदमी थे। सभी मुझे देखते ही गाली-गलौज करने लगा तथा बोला की 25 लाख रूपया रंगदारी दो नहीं तो जान मार देंगे। जिसके बाद मैं किसी तरह अपना जान बनाकर भाई को स्टेशन पहुंचाया। उसके बाद अपराधी दुबारा आकर गेट के सामने गाड़ी धीमा किया और चला गया।
तीसरे बार आकर अपराधी मेरे गेट के सामने गाड़ी रोका और गाड़ी से ही गाली-गलौज देने लगा। गेट नहीं खोला तो एक अपराधी गाड़ी से उतरकर गेट खटखटाने लगा और गेट को तोडने का भी प्रयास किया, गाली भी दिया। गेट नहीं खोलने पर अपराधी धमकी दिया की अभी तो जा रहा हूं, लेकिन तुमलोग को छोड़ेंगे नहीं, नहीं तो 25 लाख रूपया रंगदारी दो।
पीड़ित ने बताया कि अपराधियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से किया जा सकता है और फुटेज देखकर अपराधी की पहचान की जा सकती है। पीड़ित ने मामले में सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रावाई करने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोसी डीआईजी और सहरसा एसपी को आवेदन भेजा गया है। इस बाबत सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है।